बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

शिक्षा झारखंड
Spread the love

  • मिड डे मिल के चावल का उठाव एवं इसका वितरण ससमय कराने के निर्देश

रांची। बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें। उक्‍त निर्देश रांची उपायुक्त राहुल कुमार ने दिए। वे 7 अक्टूबर, 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में शिक्षा विभाग और पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की समीक्षा कर रहे थे।

ई-विद्यावाहिनी में अपडेट करें

उपायुक्त द्वारा ई-विद्यावाहिनी के प्रोगेस्न में खलारी, लापुंग, नगड़ी, रांची सदर, ओरमांझी में जिला औसत से काम पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि इसे 15 दिनों के अंदर ई-विद्यावाहिनी में अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

शिक्षक से मांगें स्‍पष्‍टीकरण

राहुल कुमार सिन्हा ने शिक्षक उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दि‍या कि सभी शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना अनिवार्य हैं। जो शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाते है, उनपर कार्रवाई करें। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। सम्बंधित अधिकारी से उपायुक्त ने पूछा कि‍ अब तक कितनों का वेतन/मानदेय रोका गया।

छात्र उपस्थिति अपडेट करें

उपायुक्त ने छात्र उपस्थिति की भी जानकारी लेते हुए ई-विद्यावाहिनी में इसे अपडेट कराना सुनिश्चित करने को कहा गया।

आधार सत्यापन कम हुआ

बैंक खाता सत्यापन में जिले के 19% बच्चों का अब तक पूर्ण किया गया है। इसमें नामकुम, चान्हो, ओरमांझी, तमाड़, राहे प्रखंड का बैंक सत्यापन औसत से काफ़ी कम पाया गया है। इसपर उपायुक्त द्वारा 15 दिनों के अंदर ई-विद्यावाहिनी से सम्बंधित सभी आंकड़े को पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि‍ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इसकी गहन अनुश्रवण करेंगे।

पाठ्य पुस्तक वितरण की स्थिति

उपायुक्त ने नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी लि‍या। सम्बंधित अधिकारी को पाठ्य पुस्तक के आंकड़ों को ई-विद्यावाहिनी में अपडेट करने का निर्देश दिया।

नि:शुल्क पोशाक वितरण की स्थिति

उपायुक्त ने पहली कक्षा एवं दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए पोशाक उपलब्धता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को समय सीमा निर्धारण करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निपुण भारत की समीक्षा की

उपायुक्त ने FLN कार्यक्रम (निपुण भारत) की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत उपलब्ध कराए गए वर्क बुक, किट एवं नूपुर पुस्तक के उपयोग एवं अनुश्रवण के लिए सीआरपी और बीआरपी को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण एवं विकास योजना

उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण एवं विद्यालय विकास योजना की समीक्षा करते हुए इसे अपडेट करने का निर्देश दिया गया।

प्रयास एवं प्रोजेक्ट रेल कार्यक्रम

उपायुक्त ने प्रयास एवं प्रोजेक्ट रेल कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रोजेक्ट रेल में 54% बच्चों का मूल्यांकन में उपस्थित पाया। इसे और बढ़ाने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया। सहायक शिक्षक (पारा शिक्षक), कस्तूरबा गाँधी बालिका (आवासीय) विद्यालय, आइसीटी की समीक्षा करते हुए इसमें सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम

उपायुक्त ने विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए इसे विद्यालयों द्वारा गहनता से लागू कराने को लेकर सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में जहाँ कक्षा-6 से या इससे ऊपर कक्षा की पढ़ाई होती है, वहां इसे संचालित किया जाता है। इसके 16 मॉडल है। उपायुक्त द्वारा सभी विद्यालयों को प्रश्न बॉक्स स्थापित कराने को कहा गया।

मिड डे मिल के लिए निर्देश

उपायुक्त द्वारा मिड डे मिल के चावल का उठाव एवं इसका वितरण ससमय कराने को लेकर सम्बंधित अधिकारी को कई दिशा निर्देश दिया।

हर्ष जोहार कार्यक्रम

उपायुक्त ने हर्ष जोहार योजना पर चर्चा करते कहा कि‍ बच्चों को ना केवल नैतिक शिक्षा, बल्कि तनावमुक्त वातावरण में कैसे पढ़ाई करें यह काफ़ी महत्वपूर्ण हैं।  इससे बच्चों को पढ़ाई के प्रति एकाग्रता लाने में सहायक होगा। इससे बच्चे पढ़ाई को बोझ समझने के बजाए खेल खेल में शिक्षा ग्रहण करने में सफल होंगे।

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब खेल खेल में शिक्षा देने की योजना हैं। राज्य सरकार ने हर्ष जोहार पाठ्यक्रम शुरू किया है। हर्ष जोहार के जरिए बच्चों को ना केवल नैतिक शिक्षा बल्कि तनावमुक्त वातावरण में कैसे पढ़ाई करें, इसके तरीके भी बताए जाएंगे।

फिलहाल, इसकी शुरुआत उत्कृष्ट विद्यालय से हो रही है। वहां बच्चों के लिए प्रतिदिन 45 मिनट की एक घंटी होगी। हालांकि, इसे हर विषय की पढ़ाई के साथ बीच में 10 मिनट हर्ष जोहार के जरिए बच्चों को तनावमुक्त किया जा सकता है।

मौके पर ये अधिकारी भी मौजूद

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा, जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एमडीएम रहमत अली, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना आशीष कुमार और अन्य सभी संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल थे।

यहां भी पढ़े सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।