Horoscope Today : 22 अक्टूबर, 2023
मेष
दिन सामान्य रहेगा। किसी अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। संतान को समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने के लिए समय मिलेगा।

वृष
दिन सामान्य रहेगा। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
मिथुन
दिन मानोनुकूल होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी रुझान रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। नशा से दूर रहें।
कर्क
परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।
सिंह
दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारी या कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या
कुछ समय से जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला
दिन बेहतर होगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने और उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी।
मकर
व्यापार में काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करें। कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज नहीं करें। इससे जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
दिन कर्म अनुसार होगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। उनपर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)