पहली बार नवरात्रि पर छिन्नमस्तिका मंदिर में हुई भव्य गंगा आरती

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • पूरे नौ दिनों तक भैरवी नदी तट पर होगा कार्यक्रम 

प्रिंस वर्मा

रजरप्पा (रामगढ़)। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्‍पा स्थित विश्‍व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल छिन्नमस्तिका मन्दिर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इतिहास में पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया। छिन्नमस्तिका मन्दिर न्यास समति, रजरप्पा और मां पवित्र छिन्नमस्तिका ललिता देवी सेवा न्यास, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।

यहां के श्रद्धालु हुए शामिल

गंगा आरती में शामिल होने के लिए रजरप्पा, गोला, रामगढ़, बोकारो, रांची सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। श्रद्धालुओं ने कहा कि नवरात्र पर इस तरह का आयोजन होना काफी खास हैं। ऐसे आयोजन होने से क्षेत्र का वातावरण पवित्र होता हैं। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता हैं। आगे भी ऐसा आयोजन होना चाहिये।

हर दिन नया दिखेगा

गंगा आरती में मुख्य रूप से छिन्नमस्तिका मन्दिर के वरिष्ठ पुजारी अजय पंडा, असीम पंडा, शुभाशीष पंडा एवं लोकेश पंडा शामिल हुए। मौके पर अजय पंडा ने कहा कि गंगा आरती का आयोजन 9 दिनों तक होगा। गंगा आरती में प्रत्येक दिन कुछ नया देखने को मिलेगा। गंगा आरती में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई हैं, ताकि अच्छे तरीके से गंगा आरती देख सकें।

आरती हर तरह से अद्भुत

नवरात्र के अवसर पर छिन्नमस्तिका मंदिर में पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन की गंगा आरती हर तरह से अद्भुत रहा। शारदीय नवरात्र जैसे पवित्र दिन में ऐसे आयोजन होना खुद में खास है। स्थानीय लोगो ने मन्दिर न्यास समिति के लोगो को बधाई दी। कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होना चाहिए, ताकि लोग गंगा आरती में शामिल हो सके।

कार्यक्रम में ये भी मौजूद

मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव सिंह सहित सत्यप्रकाश सिंह, सरोजनी देवी, पंकज सिंह, पूजा सिंह, सुषमा सिंह, विवेक सिंह, राजीव सिंह, समृद्धि सिंह,  सुभम पाठक, आशुतोष पाठक, आर्यन पांडे, विशाल पांडे, अनुज तिवारी, रोहित दिवेदी, सुनील त्रिपाठी, अंकेश त्रिपाठी आदि थे। 

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।