रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। रांची में भारी बारिश की वजह से NH-39 पर बना डायवर्सन बह गया। इसके कारण राज्य के कई जिलों से रांची आने का सुगम रास्ता बंद हो गया है। कल यानी 2 अक्टूबर से कई जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान हैं।
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रांची के हिनू में 40 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश की वजह से रांची-रातु एनएच 39 में रातु थाना क्षेत्र के मलटोटी पुल के समीप बना डायवर्सन बहा गया। इसके कारण रांची-डालटेनगंज, चतरा, पिपरवार क्षेत्र के लिए आवागमन ठप हो गया है। इन जगहों से रांची आने के लिए रातू-ब्रांबे बाईपास रोड का करना होगा।
मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। कल यानी 2 अक्टूबर को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। इसी तरह 3 और 4 अक्टूबर को सिमडेगा, खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।