रांची। झारखंड सशस्त्र पुलिस – 1 के रांची परिसर स्थित परेड मैदान में ‘पुलिस संस्मरण दिवस परेड’ का आयोजन 21 अक्टूबर, 2023 को किया गया। उक्त समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) से लेकर पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के 188 पदाधिकारी एवं जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
झारखंड जगुआर के पु.अ.नि. अमित कुमार तिवारी और आरक्षी 2787 गौतम कुमार शहीदों में शामिल हैं। उन्होंने 14 अगस्त, 2023 को उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।