रांची। कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने सतर्कता विभाग के अधिकारियों के साथ मगध ओसीपी और आम्रपाली ओसीपी का दौरा किया। इस दौरान, वे मगध एवं संघमित्रा और आम्रपाली एवं चंद्रगुप्त क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ चर्चा में शामिल हुए।
दोपहर में मगध एवं संघमित्रा की ओर से सतर्कता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पिपरवार क्षेत्र द्वारा निवारक सतर्कता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान कोल इंडिया सीवीओ और सीसीएल ने पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया।
इसके अतरिक्त 14 अक्टूबर को कोल इंडिया के सीवीओ ने सीसीएल के सतर्कता विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीसीएल सीवीओ ने विभाग का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया। विभाग द्वारा की गई निवारक सतर्कता गतिविधियों का विवरण दिया। आगामी सतर्कता जागरुकता सप्ताह की तैयारियों पर भी चर्चा की।
कोल इंडिया के सीवीओ ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा की गई गतिविधियों की सराहना की। सुधार के लिए सुझाव दिए। बैठक में कोल इंडिया और सीसीएल के सतर्कता विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।