सतबहिनी झरना तीर्थ में पूर्व से कार्यरत कमेटी बहाल

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में पूर्व से कार्यरत मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति को फिर से बहाल कर दिया गया है। इसकी सूचना झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार तिवारी ने दी।

तिवारी ने कहा है कि 25 सितंबर, 2023 को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश से सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल कांडी में आम सभा का आयोजन किया गया। आमसभा से पूर्व दोनों पक्षों रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक एवं नरेश प्रसाद सिंह को पत्राचार के माध्यम से सूचना देकर आम सभा में उपस्थित होने को कहा गया था। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी आमसभा में अनुपस्थित रहे। ना ही उनका कोई प्रतिनिधि ही आमसभा में उपस्थित हुआ।

आमसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि नरेश सिंह वर्षों से सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के विकास के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उन्हीं की अध्यक्षता में समिति को कार्य करने का आदेश दिया जाए। इसलिए पूर्व समिति नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी को बहाल किया जाता है। पुरानी कमेटी बहाल होने की सूचना पाकर लोगों में काफी खुशी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।