रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें राजधानी रांची स्थित बरियातू के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रूपी सोरेन को सांस संबंधी समस्या होने के बाद शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बतायी है।