रांची। सीसीएल की रोहिणी परियोजना प्रबंधन ने अपना निर्णय बदल दिया। अब 2 अक्टूबर को पीएचडी (सवैतनिक) अवकाश रहेगा। इसका आदेश परियोजना पदाधिकारी की ओर से 1 अक्टूबर, 2023 को जारी कर दिया गया। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जानकारी हो कि 29 सितंबर को एक आदेश परियोजना पदाधिकारी की ओर से जारी किया गया था। इसमें सभी कर्मचारियों को जानकारी दी गई थी कि रविवार और छुट्टी के दिन में काम करने के मद में भुगतान करने का स्वीकृत राशि समाप्ति के कगार पर है।
सीसीएल मुख्यालय से विभिन्न पत्रों के माध्यम और मुख्यालय स्तर पर मीटिंग में भी इस मद पर खर्च पर नियंत्रण करने पर जोर दिया जाता रहा है, ताकि कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य तरह के भुगतान में कोई परेशानी नहीं आये।
रविवार और छुट्टी के दिन में काम करने के मद में भुगतान के व्यय को नियंत्रित करने के लिए 2 अक्टूबर, 2023 को गांधी जयंती के दिन सोमवार को रोहिणी परियोजना में PHD (सवैतनिक अवकाश) लागू नहीं रहेगा। अवकाश रहेगा।
इस निर्णय को स्थानीय प्रबंधन ने पलट दिया है। जारी आदेश में कहा है कि निर्णय लिया गया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पीएचडी सवैतनिक अवकाश की तरह ही रोहिणी परियोजना में लागू रहेगा। यह पत्र सक्षम अधिकारी के अनुमोदन से जारी की गई है।
बताते चलें कि आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बताया था कि पीएचडी के मामले में एक ही कंपनी में दो प्रावधान किए गए हैं। इसपर प्रबंधन ने संज्ञान लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।