रांची। सीसीएल के सौजन्य से रांची स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में कलाकारों ने भ्रष्टाचार के कारण समाज को रहे नुकसान को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को अवगत कराया।
गीत और संवाद के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश भी दिया। ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा इस पूरे सप्ताह रांची के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (सतर्कता) अवध किशोर सिंह, विभागाध्यक्ष (जनसंपर्क) आलोक कुमार, शशांक शरण, विश्वास वत्स, मनीष कुमार और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।