
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के जमुआ गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के प्रांगण में रविवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता थे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व पूजा समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र दे कर उनका स्वागत किया।
बसपा नेता राजन मेहता ने क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए माता रानी को नमन किया। उन्होंने कहा कि बसपा गरीब-गुरबा, किसान, मजदूर सबकी है। जहां भी जरूरत अनुभव करें, जरूरतमंदों की मदद अवश्य ही की जाएगी। भक्ति व पूजा अर्चना से मनुष्यों के भीतर पलने वाला रावण समाप्त हो जाता है। अहंकार ही रावण है।
भक्ति जागरण कार्यक्रम में पलामू जिला के जपला बिहारी बिगहा से चलकर आए भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक बीरेंद्र पासवान ने अपने सुरीले आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों का बौछार किया। नर्तकी काजल व रानी ने अपने नृत्य कला से जलवा बिखेरते हुए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। मंच का संचालन बसपा के कांडी प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान ने किया।
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू कुमार मेहता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सचिव हरिनंदन पासवान, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार मेहता, अरविंद कुमार मेहता, प्रवेश पासवान, रविन्द्र पासवान, चनरधन मेहता, अर्जुन कुमार पासवान, विनोद कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर सहित अन्य सदस्यों व हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।