बहावलपुरी पंजाबी समाज ने वेदांशी मिढा को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। बहावलपुरी पंजाबी समाज और बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति कार्यकारिणी ने 12 अक्टूबर को विनय सुश्री वेदांशी मिढा को सम्‍मानित किया। उसने कुछ महीने पूर्व एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। रांची पहुंची है। वह मिढ़ा एवं ऋचा मिढा की सुपुत्री है। संस्था के अध्यक्ष ललित किंगर ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और सचिव अश्विनी सुखीजा ने मोमेंटो प्रदान कि‍या।

इस मौके पर वेदांशी मिढा के दादा हरी मिढ़ा, दादी बिजली मिढ़ा, संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद चुचरा एवं महिला समिति की अध्यक्ष रवि नागपाल उपस्थित थे। संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ सतीश मिढ़ा ने फोन पर परिवार को बधाई दी। वह जो इस वक्त देश से बाहर यात्रा पर हैं।

संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों को उनकी उपलब्धियों पर सम्मानित किया जाता है, ताकि इससे दूसरे बच्चे भी प्रेरित हों। इसके अलावा हर वर्ष सांझी लोहड़ी के मौके पर समाज के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सीबीएसई और आईसीएससी के टॉपरों को राहुल-निखिल एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।