बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, इस बात को लेकर जताई गंभीर चिंता

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को CM हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सरकारी अधिकारियों के आचरण को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

चिट्ठी में लिखा है कि, मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों को कार्रवाई के मामले में गुमराह किया जा रहा है। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड के शीर्ष अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। मुख्य सचिव से कार्रवाई की मांग भी की गई है, लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही स्वीकृति दी है।

यह एक बड़ी चिंता का विषय है कि इतने गंभीर मुद्दे पर मुख्य सचिव चुप्पी साधे हैं। बाबूलाल ने कहा कि इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि है कि ठोस सबूतों के बावजूद शीर्ष अधिकारियों को बचाने के लिए यह बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हैं। ऐसी यह अकेली घटना नहीं है।