पटना। भोजपुरी फिल्म ‘पटना की प्रिया’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इसका मुहूर्त किया गया है। इस अवसर पर फिल्म की मुख्य कलाकार पल्लवी गिरी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बिग बोल फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इसका निर्माण होगा।
फिल्म संगीतमय, रोमांटिक व परिवारिक है। यह सच्ची घटना पर आधारित है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश व बिहार के खूबसूरत वादियों में बहुत जल्द शुरू होगी।
फिल्म की निर्माता-निर्देशक और लेखक बनी सिंह हैं। गीत भी बनी सिंह ने ही लिखें हैं। इस फ़िल्म के सभी गाने साफ-सुथरे एवं मधुर हैं। यह दर्शकों को पसंद आएंगे।
निर्माता निर्देशक बनी सिंह ने बताया है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आएगी। हमने इसमें अश्लीलता का जिक्र भी नहीं किया है। फ़िल्म साफ सुथरी व पारिवारिक है। हीरो की तलाश हो रही है। जल्द फाइनल कर लिया जाएगा।
फ़िल्म को रामजीवन यादव कैमरे कैद करेंगे। प्रोडक्शन मैनेजर चंदन बिहारी यादव व एडिटर राहुल राज, कोरियोग्राफर दीपक चौधरी हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर जानवी प्रजापति और मैनेजर तेजवीर सिंह हैं।
फिल्म में पल्लवी गिरी, देवराज देवा, अतुल पहलवान व अन्य कलाकार नजर आएंगे। हीरो सहित अन्य कलाकारों की कॉस्टिंग चल रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।