नई दिल्ली। हिन्द खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष नाथूलाल पांडेय के खिलाफ संगठन में बगावत शुरू हो गया था। संघ से संबद्ध कई यूनियन के पदधारियों ने इसे लेकर हिन्द मजदूर सभा के महामंत्री हरभजन सिंह सिंधू को पत्र लिखा था।
सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक पत्र खूब वायरल हो रहा था। हिंद मजदूर सभा के वरीय नेताओं के बीच मतभेद की खबर मिलते ही हरभजन सिंह सिंधू ने एक बैठक की। इसमें कोयला उद्योग में एचएमएच से संबद्ध सभी यूनियनों के वरीय नेताओं ने भाग लिया।
सिधू ने बैठक में सगंठन को मजबूत बनाने के लिये श्रमिकों की समस्या को संज्ञान लेने और संघर्ष करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन होना।
मौके पर नाथूलाल पाण्डेय ने कहा कि एचएमएस कोयला उद्योग में मजदूरों के हितों की रक्षा हमेशा आगे बढ़कर करता आ रहा है। इसका परिणाम है कि 11वें वेतन समझौते के लिए कोर्ट लड़ाई लड़ रहा है।
इस अवसर पर सीसीएल से राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह, ललन प्रसाद सिंह, जनता मजदूर संघ से सिद्धार्थ गौतम, रविंदर सिंह भी शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।