sonu-sood

लातूर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, फिर सामने आया ये वीडियो, देखें

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में लातूर की यात्रा की। इस दौरान सोनू सूद ने अपने फैंस के बीच काफी उत्साह जगाया। प्रशंसकों ने उत्सुकता से उनकी गाड़ी को घेर ली। अभिनेता से मिलकर बहुत खुश हो गए।

रियल लाइफ हीरो के रूप में प्रतिष्ठित अभिनेता सोनू सूद को एकत्रित भीड़ से खूब प्यार और प्रशंसा मिली। इससे उनका गहरा प्रभाव दिखा। जैसे ही सोनू सूद के दौरे की खबर मिली, प्रशंसक और शुभचिंतक अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए उमड़ पड़े।

सोनू व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर अपने फैंस से गर्मजोशी से मिले। कोरोना में फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए परिवहन की व्यवस्था करना और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करना उन्हें ‘जनता के जननायक’ की उपाधि दिलाई है।

लातूर में गणपति पंडाल की उनकी यात्रा सकारात्मकता फैलाने और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है। चकाचौंध और ग्लैमर के बीच सोनू सूद की विनम्रता और करुणा ने उन्हें न केवल मनोरंजन जगत में, बल्कि आम लोगों के दिलों को भी अपना दीवाना बना दिया।

सोनू की फिल्म ‘फतेह’ पूरी होने के करीब है। अभिनेता हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट को-ऑर्डिनेटर ली व्हिटेकर के साथ एक अविस्मरणीय सिनेमाई यात्रा का वादा करते हुए इसकी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।