भोजपुरी स्टार अंजना सिंह का आया पहला हिंदी होली सांग

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। भोजपुरी की सुपर स्टार फिल्म ऐक्ट्रेस अंजना सिंह का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो आ गया है। इसे मुंबई में काफी भव्य रूप से फिल्माया गया है। इस होली सांग का नाम ‘मेरा रोमांटिक कलर’ है। शानदार सेट बनाकर, कई दर्जन डांसर्स के साथ, उड़ते हुए रंग के बीच अंजना सिंह ने इस गाने की शूटिंग की जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांग है। अंजना सिंह का देसी लुक, गजब का डांस और उनकी मदहोश कर देने वाली अदाएं इस गाने को काफी रंगीन और दिलनशीं बनाती हैं।

भोजपुरी की ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में अपना जलवा दिखा चुकी अंजना सिंह अपने फर्स्ट हिंदी म्यूजिक वीडियो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा और टीवी सीरियल में जिस तरह दर्शकों ने मुझे बेहद प्यार दिया है, उसी तरह मेरे इस गाने के लिए भी आपके प्यार की जरूरत है। होली के रंगों से रंगा यह खूबसूरत सांग बहुत मस्ती भरा है और होली के त्योहार को और भी धुआंधार बनाने आ रहा है।

इस सांग के संगीतकार और गीतकार मुन्ना दुबे ने कहा कि इसे बनाने में काफी समय लगा। अंजना को म्यूजिक का बहुत ही अच्छा सेंस है। इसलिए उन्होंने कई गाने रिजेक्ट किए, उसके बाद इस गाने को एक रात में फाइनल किया। इसमें अंजना सिंह का एकदम अलग ही अवतार नजर आएगा। इस गीत को खुशबू जैन ने बड़ी मधुरता और चंचलता से गाया है। यह गीत दरअसल होली के लिए अंजना सिंह द्वारा दर्शकों को प्यारा सा भेंट है।

इस गाने को किसी फिल्म सांग की तरह काफी सारे डांसर्स, कई गाड़ियों के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। अंजना सिंह इस एक सांग में कई कॉस्ट्यूम में भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया, ‘यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो है। घर का प्रोडक्शन है। हम चाहते हैं कि खूब धमाकेदार गाना बने। लोग देखें तो उनके मुंह से वाह निकले, इसलिए हमने इसकी मेकिंग पर दिल व जान लगा दी है।‘