जमशेदपुर में आदि महोत्सव 7 अक्‍टूबर से, जानें क्‍या मिलेगा

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर, 2023 तक झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव-राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) के तत्‍वावधान में यह से 16 अक्‍टूबर तक चलेगा।

इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा 7 अक्टूबर को करेंगे। इसमें केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरुता और बिश्वेश्वर टुडू के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे।

आदि महोत्सव जनजातीय कार्य मंत्रालय की एक वार्षिक पहल है, जो जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और सदियों पुरानी पारंपरिक कला की भावना का उत्सव मनाती है। यह देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है।

इस कार्यक्रम में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन के साथ 150 से अधिक स्टॉलों शामिल होंगे। यह महोत्सव विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित लगभग 336 जनजातीय कारीगरों और कलाकारों की मेजबानी करेगा।

संगीत, कला, चित्रकला और व्यंजनों के अलावा, आदि महोत्सव कारीगरों से मिलने, उनके जीवन जीने के तरीके के बारे में जानने और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने का अवसर प्रदान करता है। चूंकि 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष’ के रूप में घोषित किया है। इसलिए आदि महोत्सव में देश भर के जनजातीय समुदायों द्वारा उगाए गए मिलेट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।