दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल के लिए मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

मुंबई देश मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के लिए बहुत दिनों बाद अच्छी खबर आई है। दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल के दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है। वहीदा रहमान ने प्यासा, कागज के फूल, चौहदवीं का चांद, साहेब बीबी और गुलाम, गाइड समेत कई फिल्मों में काम किया है। उनका फिल्मी करियर 6 दशक का रहा है। उन्होंने बेहद खूबसूरती से अपने हर किरदार को पर्दे पर उतारा है।

खास बात है कि आज देवानंद की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देवानंद और वहीदा रहमान की जोड़ी पर्दे पर हिट मानी जाती थी। दोनों की गाइड तो भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्म मानी जाती है। साल 1965 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी कई अवॉर्ड जीते थे। वहीदा रहमान अब 85 साल की हो गई हैं। इस उम्र में भी वह एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं।

वहीदा रहमान ने 1995 में रोजुलु मारायी और जयसिम्हा के जरिए तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने 1956 में सीआईडी फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में देवानंद ने भी लीड रोल निभाया था।

वहीदा रहमान की साल 1971 में आई फिल्म रेशमा और शेरा ने बेहतरीन अदाकारी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड से पहले, वहीदा रहमान को पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।