सीसीएल मुख्‍यालय में संयुक्‍त मोर्चा का प्रदर्शन, हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस संयुक्त मोर्चा के सदस्‍यों ने 22 सितंबर को प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने की। सदस्‍यों ने 5 अक्‍टूबर से आहूत हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि 11वां वेतन समझौता विगत 20 मई 2023 को हुआ था। इसके बाद जुलाई एवं अगस्त, 2023 का वेतन नए वेतनमान के अनुसार भुगतान किया गया। एरियर की राशि भी दे दी गई। कोल इंडिया की गलत नीति के कारण जबलपुर हाईकोर्ट में कुछ अधिकारियों ने याचिका दायर की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने वेतन समझौता को निरस्त कर दिया।

नेताओं ने कहा कि उपरोक्त कारणों से कर्मचारियों का वेतन आने वाले माह में पुराने बेसिक पर भुगतान किये जाने का अंदेशा है। इसे देखते हुए कोल इंडिया के विरुद्ध पांच श्रमिक संगठनों द्वारा 5, 6 और 7 अक्टूबर 2023 को हड़ताल करने की घोषणा की गई है। विगत 14 सितंबर, 2023 को हड़ताल नोटिस भी दिया जा चुका है।

इस प्रदर्शन में BMS, Ajkss, CMU, JMM, the JCMU, CITU, AITUC, RKMU, INTUC, JMS के यूनियन के अनूप सिंह, राजेश्वर डे, पूजा कुमारी, किरण कुमारी, धर्मेंद्र गोस्वामी, सुभाशीष चटर्जी, जगन्नाथ साहू, अनिल साहनी, नन्हू सिंह, रमेश कुमार, हर्षवर्धन, रोहित कुमार, विकास कुमार, आरपी सिंह, शशि शेखर आजाद, ओम प्रकाश, मनोज सिंह, पीयूष कुमार सहित मुख्यालय से 700 से अधिक कामगार शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।