मध्य प्रदेश। कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनियों में 5 अक्टूबर से तीन दिनों की हड़ताल होने वाली है। प्रबंधन ने इसपर चर्चा करने करने के लिए 27 सितंबर को श्रमिक संगठनों की बैठक बुलाई है। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (एचएमएस) ने इस मुद्दे पर शीर्ष पदधारियों के साथ चर्चा की। अध्यक्ष नाथूलाल पांडेय ने बैठक में हिस्सा लेने के बारे में जानकारी भी दी।
पांडेय ने बताया कि फेडरेशन से संबद्ध यूनियनों के शीर्ष पदधारियों की जूम बैठक 23 सितंबर, 2023 को हुई। इसमें सभी शीर्ष पदधारियों ने अपनी राय रखीं। सभी की राय सुनने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए 5 केंद्रीय श्रमिक फेडरेशनों के आह्वान पर 5 से 7 अक्तूबर, 2023 को प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी हिंद खदान मजदूर फेडरेशन से सम्बद्ध सभी कोयला श्रमिक संगठन करेंगे।
अध्यक्ष ने बताया कि यदि प्रबंधकों द्वारा श्रमिकों के वेतन की कटौती की गई तो 3 दिवसीय हड़ताल सफलतापूर्वक कर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर सम्भव कोशिश करने में हिंद मजदूर सभा अपना सर्वोच्च योगदान देगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोल इंडिया अध्यक्ष और मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) नई दिल्ली द्वारा 27 सितंबर, 2023 को प्रस्तावित बैठक में यदि अन्य 4 केंद्रीय श्रम संगठन भाग लेते है तो फेडरेशन के अध्यक्ष दोनों बैठकों में भाग लेंगे, अन्यथा नहीं।
उपरोक्त निर्णय के अनुसार सभी पदधारी प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने में हर सम्भव सहयोग करें। केंद्रीय श्रमिक फेडरेशनों के प्रस्तावित हडताल को सफल बनायें। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने में हर सम्भव सहयोग दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।