उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया सुतियाम्बे ईंद जतरा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के पिठोरिया के सुतियाम्बे गढ़ में 26 सितंबर को उत्साह और उल्लास के साथ ईंद जतरा मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक समरीलाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पड़हा राजा उज्ज्वल पहान, ईंद मेला समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सुरेश कुमार बैठा ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया।

संजय सेठ ने कहा कि प्रदेश का मुख्य आकर्षण आदिवासी त्योहारों के उत्सव में होता है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा मुंडा राज के अंतिम राजा मदरा मुंडा ने अपनी राजधानी सुतियाम्बे गढ़ से करमा पर्व के बाद ईंद जतरा की शुरुआत की थी। इसके अलावा विधायक समरीलाल, कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा, पालकोट युवराज लाल गोविंद नाथ शाहदेव, केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, बीएयू के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. जगरनाथ उरांव, समाजसेवी कमल सिंघानिया ने भी संबोधित किया।

मेले में परंपरा के अनुसार कुम्हरिया मौजा के पाहन के घर की अविवाहित युवती इस टोपर को तीन बार पैर से मारती है, उसके बाद टोपर को जमीन में गाड़ा जाता है। ईंद मेला में बारह पड़हा, बाईस पड़हा व झीका पड़हा के नगड़ी, चामा, बाढू, नवाटोली, इचापिड़ी, कुम्हरिया, मुरुम, मारवा, पतागांई सहित दर्जनों खोड़हा मंडली में शामिल महिला पुरुष मांदर की थाप में थिरकते नाचने जतरा स्थल पहुंचे। मेले में गोवर्धन पहाड़ की तरह एक टोपाकार आकृति बनाने की परम्परा है। इस आकृति की पूजा पहान और पंडित दोनों करते हैं। गांव के पहान द्वारा बकरा की बलि और टोपर की पूजा अर्चना की गई।

बारिश के बावजुद मेले में इस वर्ष हजारों की संख्या में दूर दराज इलाके के लोग शामिल हुए। मेला में प्रयाप्त सुरक्षाबल और वोलेंटियर्स के कारण ट्रैफिक की समस्या देखने को नहीं मिला। मेला टांड़ में आयोजकों द्वारा लाइट की अच्छी व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण लोग देर रात तक मेले का आनंद उठाया।

मेला के सफल आयोजन समिति के संरक्षक पेपला पहान,साधुलाल मुंडा, हेमंत खलखो, जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष सोहराई टोप्पो, महासचिव प्रो. भादी प्रकाश उरांव, पार्षद नकुल तिर्की, जमील अख्तर, योगेन्द्र उरांव, रामु उरांव, मुखिया लाला महली, सोमा उरांव, बलराम मुंडा, फ्रांसिस लिंडा, बोडे़या सरपंच अमर तिर्की, सुरज टोप्पो, रजनी चन्द्र पहान, मतियस उरांव, ग्रामप्रधान छोटन मुंडा, मनीष कुजूर, सुकरा उरांव सहित मेला समिति के पदधारी की सक्रिय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।