समाजसेवी ने युवाओं के बीच बांटी खेल सामग्री, किया प्रोत्‍साहित

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी विकास दुबे दर्जनों गांवों के युवाओं के बीच खेल सामग्री का वितरण कर रहे हैं। इस क्रम में उन्‍होंने कांडी प्रखंड मुख्यालय से आए युवाओं को फुटबॉल प्रदान किया। पतीला पंचायत के चोका गांव और महुली गांव के युवाओं को भी फुटबॉल उपलब्ध कराया।

इससे पूर्व भी विभिन्न गांवों के युवा और बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण कर चुके हैं। युवा व बच्चों के बीच केवल इसलिए खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है कि क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण हो। सभी युवा खेल क्षेत्र में रुचि लें।

समाजसेवी विकास दुबे ने कहा शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है। फुटबॉल लोकप्रिय खेल है। इसका महत्व दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। खेल क्षेत्र में भी युवा अपना करियर बना सकते हैं।

मौके पर राजेन्द्र साव उर्फ नन्हक, रौशन कुमार, समीर खान, राजेश कुमार, गुड्डू कुमार, ध्रुव कुमार, रविरंजन कुमार, नीरज राम, धीरज राम, चंदन कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य युवा भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।