शार्ट फिल्म ‘अनमोल रिश्ते’ रिलीज, यहां देख सकते हैं दर्शक

मनोरंजन
Spread the love

पटना। शार्ट फिल्म ‘अनमोल रिश्ते’ रिलीज हो गयी है। इसका निर्माण एनएसआई के बैनर तले हुआ है। इसमें शांदिल इशान, दीप श्रेष्ठ, अंकिता मिश्रा, कमलेश चुग, प्रेम कुमार, गायत्री कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के (राहुल) की है, जो अपनी दोस्त हर्षिता से प्यार करता है। उससे शादी करना चाहता है। हालांकि उसके बेरोजगार होने की वजह से लड़की उससे शादी करने से मना कर देती है। इसके बाद उस लड़के की शादी परिवार के सदस्य किसी दूसरी लड़की से तय कर देते हैं।

अचानक उस लड़के की नौकरी लग जाती है। इस बीच लड़की का एक्सीडेंट कर जाता है। वह अपाहिज हो जाती है। इसके बाद भी वह लड़का अपनी दोस्त का सहारा बनता है। उसे अपना लेता है। फिल्‍म में शांदिल इशान ने राहुल, जबकि अंकिता मिश्रा ने हर्षिता का किरदार निभाया है।

डीओपी राजू सोनी, मेकअप सुधीर भाटिया, सहायक निर्देशक राकेश अकेला, शिवानी, निशु हैं। संपादन एडिट फैक्ट्री ने किया है। फिल्‍म को एनएसआई के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।