श्रम पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई शिवांगी महार

अन्य विषय देश
Spread the love

रायपुर। सुश्री शिवांगी महार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2022 में ओवर ऑल 46वां रैंक प्राप्त किया। वह श्रम पदाधिकारी (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) के पद पर चयनित हुईं हैं।

कोरबा निवासी शिवांगी पिछले वर्ष भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 में चयनित हुई थी। वर्तमान में वह रायगढ़ जि‍ले में सहायक अधिक्षक भू-अभिलेख (राजस्व शाखा) में पदस्थ हैं। लगातार दूसरी बार उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

शिवांगी ने स्कूली शिक्षा कोरबा ज़िले से प्राप्‍त की है। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से कृषि में बीटेक (स्नातक) की शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता मनोहर लाल महार कोरबा स्थित बालको प्लांट में कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।