रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में टैक्स फेल और ओवरलोडेड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, हेलमेट, लाइसेंस और वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की गई। वाहनों से 2.55 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। 2 वाहनों को जब्त किया गया।
ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच
रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश द्वारा 29 सितंबर, 2023 को ओरमांझी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई।
133 वाहनों की जांच की गई
अभियान के दौरान 133 वाहनों की जांच की गई। बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच में 17 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। इनमें 15 वाहनों (मालवाहक वाहनों, दो पहिया) से 2 लाख 55 हज़ार 650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
2 वाहनों को किया गया जब्त
वाहन जांच अभियान के दौरान 2 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
अधिक यात्री बैठाने पर कार्रवाई
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया गया कि वाहनों की जाँच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अनुरोध किया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें, साथ ही वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिवहन करें। सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।