रांची। प्रेमसंस मोटर्स ट्रू वैल्यू को मारुति से लगातार तीसरे महीने पूरे झारखंड और बिहार में ग्राहक संतुष्टि (cdi Score) में नंबर 1 का अवार्ड मिला। प्रेमसंस मोटर मारुति सुजुकी का अधिकृत डीलर है।
प्रेमसंस मोटर के ट्रू वैल्यू कोकर आउटलेट को लगातार तीसरे महीने ग्राहक संतुष्टि (cdi Score) में 150 में 150 अंक मिले हैं। इस उपलब्धि पर प्रेमसंस मोटर में केक काटा गया। इसमें Cmd पुनीत कुमार पोद्दार, joint Md अवध पोद्दार भी शामिल हुए।
ट्रू वैल्यू जनरल मैनेजर सुखबीर सिंह ने बताया कि प्रेमसंस मोटर के हर ट्रू वैल्यू आउटलेट में 300 से भी अधिक गाड़ी का फ्रेश स्टॉक बेहतर कंडीशन में उपलब्ध है। इसमें मारुति, हुंडई, महिंद्रा, टोयोटा, होंडा, टाटा इत्यादि कंपनी की गाड़ियां शामिल हैं। इसका रेंज 50 हजार से 14 लाख रुपये तक है। एक्सचेंज और फाइनेंस की सुविधा भी है।
ट्रू वेल्यू मैनेजर अनिमेष ने बताया कि लोगों में पुरानी गाड़ी की तरफ काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्राहक अब अपनी पुरानी गाड़ी बदल कर पुरानी गाड़ी भी ले सकते हैं। अगर ग्राहक अपनी गाड़ी सिर्फ बेचना चाहते हैं तो यह सुविधा भी उपलब्ध है।
ट्रू वैल्यू मैनेजर राजेश मिश्रा ने बताया ये सुविधाएं कांके रोड, बिरसा चौक, कोकर और पुनदाग आउटलेट में भी उपलब्ध है। प्रेमसंस मोटर ग्राहकों की संतुष्टि पर विश्वास करता है। हमारा आदर्श वाक्य ग्राहक देवो भवः है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।