झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्‍यक्ष बने नीरज सिन्‍हा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। नीरज सिन्‍हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसका आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 14 सितंबर को जारी कर दिया है। वे डीजीपी के पद से रिटायर हुए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा (सेवानिवृत्त भा०पु०से०) को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर, 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।

नीरज सिन्हा की जन्म तिथि 08.01.1962 है। सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।