लायंस क्लब ने लेंस प्रत्यारोपण कराकर मरीजों को घर तक छोड़ा

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र जांच और नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 21 और 27 सितंबर को किया गया था। शिविर में करीब 60 रोगियों की आखं की जांच करने के साथ ही 45 को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पीआरओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मोतियाबिंद जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर में रांची, भुरकुंडा और सिल्ली से मरीज आए। उनकी जांच आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने की। चयनित सभी मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया। मुफ्त चश्मा और दवाइयां देकर घर तक छोड़ा गया।

बता दें कि लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल के द्वार गरीबों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। यहां ऑपरेशन के दिन मरीजों के ठहरने और खाने की भी व्यवस्था हमेशा से हो रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।