Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, कल से ये असर

मौसम झारखंड
Spread the love

  • रांची से होकर गुजर रहा है मॉनसून टर्फ

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। यह मूवमेंट नार्थ-वेस्‍ट–नार्थ है। यह अगले दो दिन में नार्थ और साउथ झारखंड होकर क्रॉस करेगा। एक मॉनसून टर्फ जैसलमेर, कोटा, गुणा, सिद्धी, रांची से गुजर रहा है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभि‍षेक आनंद ने 19 सितंबर को दी।

तापमान में गिरावट

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

20-22 सितंबर तक ये स्थिति

राज्‍य में सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

23-25 सितंबर को ये स्थिति

राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात को लेकर अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 20 और 22 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां भारी बारिश

राज्‍य के दक्षिण और मध्‍य भागों में 20 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के पश्चिमी और मध्‍य भागों में 21 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में 22 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां भी पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।