Jharkhand : आईएएस की पोस्टिंग, कुछ को मिला अतिरिक्‍त प्रभार, यहां देखें

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड सरकार ने आईएएस की पोस्टिंग कर दी है। कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 26 सितंबर को जारी कर दिया है।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्‍त मंजूनाथ भजन्त्री को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पलामू उपायुक्त के पद पर पदस्थापित शशि रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी. पलामू के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

खान निदेशक के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक (झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे भोर सिंह यादव को अगले आदेश तक निदेशक, उद्योग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।