झारखंड हाई कोर्ट के जज कैलाश प्रसाद देव का निधन, शोक की लहर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्‍कार मुक्तिधाम में किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थ‍िव शरीर हाई कोर्ट परिसर लाया जाएगा।

न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव अधिवक्ताओं के बीच से जज के पद पर चयनित हुए थे। अधिवक्ताओं के प्रति उनका प्रेम, स्नेह और सम्मान काफी था। युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने और सीखाने की उनमें जो जिज्ञासा थी, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

अ‍धिवक्‍ता अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि उनका असमय जाना पूरे अधिवक्ता एवं बेंच के लिए अपूरणीय क्षति है। निकट भविष्य में इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं होगा।

दिवंगत न्यायमूर्ति का पार्थिव शरीर उनके आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से 3 बजे झारखंड हाई कोर्ट परिसर में लाया जाएगा। वहां से 4 बजे मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम 4.15 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

जज के निधन के करण झारखंड हाई कोर्ट सहित राज्य भर के सभी अधिनस्थ व्यवहार न्यायालय के कार्य आज बंद रहेंगे।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों को बज्रपात समान यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।