Jharkhand Chamber Elections ; रांची। झारखंड चैंबर की नयी कार्यकारिणी के लिए 24 सितंबर को हुए चुनाव में किशोर की टीम ने 19-2 से जीत दर्ज की। निर्दलीय टीम से दो सदस्य नवजोत अलंग और रोहित अग्रवाल जीते।
पहली बार रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित फुटबॉल मैदान में चैंबर चुनाव के लिए वोटिंग हुई। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली। सत्र 2023-24 के लिए कार्यकारिणी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के चुनाव में 39 प्रत्याशी मैदान में थे। टीम किशोर 21 सदस्यों के साथ मैदान में थी। टीम शैलेंद्र 12 प्रत्याशी खड़ी थी। 6 अन्य सदस्य एक टीम के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखंड के दो प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी हुआ। इनमें नॉर्थ छोटानागपुर और साउथ छोटानागपुर के प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद के लिए मत पड़े।
चैंबर चुनाव में राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी समेत कई महिला सदस्यों ने वोट डाले। इसके अलावा पूर्व सांसद महेश पोद्दार, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत कई पूर्व अध्यक्षों ने मतदान किए। पहला वोट कमल सिंघानिया ने दिया।
मतदान के दौरान चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया, पवन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रतन मोदी, अंचल किंगर, प्रमोद सारस्वत, राजीव सहाय, मनोज कुमार मिश्रा, विनोद जैन व्यवस्था बनाए जाने को लेकर लगातार निर्देश दे रहे थे। चुनाव संपन्न कराने में शारदा बागला, पंकज मक्कड़, राजेश अग्रवाल, दीपक पटेल, रोहित जैन, अमन पोद्दार, प्रवीण शर्मा सहयोग दे रहे थे।
चुनाव में 3798 सदस्यों में से 2171 सदस्यों ने मतदान किया। पिछले साल 3480 में से 1708 मत पड़े थे।
शाम 7:30 बजे चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने परिणाम की घोषणा की। परिणाम की घोषणा के बाद टीम किशोर के सदस्यों में जीत खुशी की लहर दौड़ गई। सर्वाधिक वोट टीम किशोर की ज्योति कुमारी को मिले।
जीतने वालों की सूची

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।