झारखंड चैंबर चुनाव : किशोर मंत्री ने 24 उम्मीदवारों के साथ किया नामांकन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर चुनाव में 24 प्रत्याशियों के साथ किशोर मंत्री ने 12 सितंबर को नामांकन दाखिल किया। टीम किशोर के प्रत्याशियों ने चैंबर भवन में चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा से मिलकर नामांकन प्रपत्र सौंपा। इस अवसर पर टीम किशोर के सभी प्रत्याशी मौजूद थे। उन्होंने चुनाव में जीत के बाद वर्षभर कार्यरत रहने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

वर्तमान चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने नामांकन सौंपने के उपरांत कहा कि सदस्यों की भावना को देखते हुए मैं और मेरी टीम फिर से एक बार चेंबर की चुनावी प्रक्रिया में जोश-खरोश के साथ उतरी है। हमारी टीम को रांची के साथ ही राज्य के सभी जिलों के सदस्यों की ओर से प्रोत्साहन मिल रहा है। टीम किशोर की प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने कहा कि हमारी टीम के सभी प्रत्याशी जुझारू हैं। सदस्यों की सेवा के लिए संकिल्पत हैं।

मौके पर किशोर मंत्री, अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, सुनील केडिया, ज्योति कुमारी, मनोज नरेडी, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबडा, संजय अखौरी, विवेक अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, अनिल अग्रवाल, साहित्य पवन, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, सुनील सरावगी, गौरव मंत्री, राहुल साबू, राम बांगड, नवीन अग्रवाल, अमित किशोर, विमल फोगला, विनय छापड़ि‍या, आस्था किरण, प्रमोद श्रीवास्तव के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।