हार्ट केयर क्लिनिक ने मेडिकल सेमि‍नार का किया आयोजन

सेहत झारखंड
Spread the love

  • हार्ट अटैक से संबंधित भ्रातियों एवं उसके सही उपचार के बारे में जानकारी दी गई

रांची। हार्ट केयर क्लिनि‍क, रांची एवं एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (API) के साझा सहयोग से आईएमए हॉल में मेडिकल सेमि‍नार का आयोजन शनिवार शाम को किया। इस कार्यक्रम में एपीआई के राष्ट्रीय प्रेसीडेंट प्रोफेसर डॉ ज्योर्तिमय पॉल ने भी शिरकत की।

डॉ पॉल ने ने इस अवसर पर मिर्गी के लक्षणों और उसके उपचार के बारे में विशेष जानकारी दी। सीनियर कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ वरुण कुमार ने हार्ट अटैक से संबंधित भ्रातियों एवं उसके सही उपचार के बारे में बताया। रिम्स के कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ प्रकाश कुमार ने कार्डियक अरेस्ट से बचने के उपायों पर विस्तार से बताया।

इस कार्यशाला में रांची के करीब 100 ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों ने भाग लिया। डॉक्टरों के इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रमों को और बढ़ावा देने की जरूरत पर सभी ने जोर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।