झारखंड-बिहार के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरीः आ रही है सस्ती वंदे भारत एक्सप्रेस, मीडियम क्लास को मिलेगी ये सुविधा

Uncategorized झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रांची और पटना के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिल सकता है। रेलवे ने इसपर काम करना भी शुरू कर दिया है। रेलवे मीडियम क्लास के सफर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार-झारखंड की जनता को वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन भी वंदे भारत के रूट पर चलेगी। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, वंदे भारत और वंदे साधारण एक्सप्रेस में वहीं अंतर होगा, जो शताब्दी और जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में होता है।

तेज गति से दौड़ने वाली जन शताब्दी का किराया शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कम होता है। उसी तरह वंदे साधारण एक्सप्रेस का भी किराया कम होगा। वंदे भारत का कम किराया वाला संस्करण होगा।

बता दें कि, फिलहाल वंदे भारत में रांची और पटना के बीच एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) किराया 1930 रुपये प्रति यात्री है और बिना खाना के 1760 रुपये प्रति यात्री है। चेयर कार का किराया प्रति यात्री खाना के साथ 1025 रुपये और बिना खाना के 890 रुपये है।