सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल की नई समिति के गठन लेकर हुई आम सभा, इस वजह से नहीं हुआ चुनाव

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। उच्च न्यायालय के निर्देश पर गढ़वा के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल स्थित बजरंगबली मन्दिर के प्रांगण में झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तत्वावधान में नई समिति के गठन के लिए आम सभा का आयोजन 25 सितंबर को किया गया। चुनाव कराने के लिए बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार तिवारी भी मौके पर मौजूद थे।

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व संजीव दुबे ने उपस्थित लोगों से राय मांगी। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यहां राजनीतिक व किसी व्यक्ति विशेष का धार्मिक स्थल पर नहीं होना चाहिए। आम जनता जो चाहती है, वही होना चाहिए। यह धार्मिक स्थल है कोई राजनीतिक स्थल नहीं।

राजद नेता सह सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना व निर्देश के सम्बंध में जानकारी दी। कहा कि पूर्व विकास समिति व पूर्व झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की समिति की उपस्थिति में चुनाव कराना है। मौके पर झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी उपस्थित नहीं थे। इसके मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी चुकी।

चुनाव कराने पहुंचे संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की विशेष बैठक में 27 सितंबर को आज की आमसभा की बात को  रखूंगा। तब ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल कुछ कहने से असमर्थ हूं। उन्होंने कहा की सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल को चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा।

नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल से मुझे काफी स्नेह है, न कि कोई स्वार्थ। आमजन ने प्रार्थना कर तब मुझे अध्यक्ष बनाया था, जब इस तीर्थ स्थल में विकास का नाम शून्य था। जब मैं अध्यक्ष बना तो निःस्वार्थ भावना से निजी खर्च कर शून्य से शिखर तक विकास को पहुंचाया। इसमें एक-एक लोगों ने सहयोग किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांडी, हरिहरपुर, बरडीहा थाना की पुलिस तैनात थी।

मौके पर पूर्व समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्रा, हरिनाथ चंद्रवंशी, अरुण सिंह, अजीज अंसारी, प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, कुलदीप साह, जयगोविंद साह, रामपुकार प्रजापति, अयोध्या प्रजापति,गोरख नाथ सिंह, महात्मा हरीदाश, सत्यनारायण सिंह, धर्मदेव ठाकुर, अरुण राम, विष्णुदेव साह, सूचित नारायण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।