नहीं रहें सुकुरहुट्टू के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता चुनिंदर महतो, शोक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चुनिंदर महतो (80 वर्ष) नहीं रहें। वे विगत एक माह से बीमार थे। उनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने 5 सितंबर की देर रात अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार जुमार नदी घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार में रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विधायक समरीलाल, कांके के पूर्व विधायक रामचन्द्र नायक, डॉ जीतूचरण राम, डॉ शंभु प्रसाद सिंह, अनि‍ल महतो टाईगर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार बैठा, चंदन बैठा, स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, नसिबलाल महतो, इम्तियाज अहमद, दीपक चौरसिया, हरिनाथ साहू, अभिषेक कुमार, प्रभात भुषण, अनुज महतो, रामलखन मुंडा, ठाणो मुंडा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। श्रद्धासुमन अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया।

सांसद संजय सेठ ने कहा भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी ने सदैव संघर्ष करने वाला सिपाही खोया है। महतो लंबे अरसे तक सुकुरहुट्टू गांव के सरपंच के पद पर रहे। इनके जाने से समाज और पार्टी को गहरा झटका लगा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।