
कोलकाता। कोल इंडिया की सहायक कंपनी ईसीएल (ECL) प्रबंधन ने कई जीएम का ट्रांसफर कर दिया है। इसका आदेश जीएम (पी/ईई) सुब्रत दासगुप्ता ने 29 सितंबर, 2023 को जारी कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रिपोर्टिंग अथॉरिटी के परामर्श से अपना नया कार्यभार संभालने के 15 दिनों की अवधि में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाइन नया पीएआर फॉर्म भरें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों की पूरी जिम्मेदारी होगी।
झांजरा के एरिया जीएम अजय कुमार शर्मा का तबादला पांडवेश्वर एरिया में एरिया जीएम के रूप में किया गया है।
राजमहल एरिया के एरिया जीएम रमेश चंद्र महापात्र का तबादला एरिया जीएम के रूप में झांजरा एरिया में किया गया है।
पांडवेश्वर एरिया के जीएम रहे अरूपा नंद नायक को राजमहल एरिया का एरिया जीएम बनाया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।