- करमा बाजार में किया गया नुक्कड़ सभा का आयोजन
हजारीबाग। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के तत्वावधान में 8 अक्टूबर को चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। इसमें स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर आवाज बुलंद की जाएगी।
सभा को लेकर संजय मेहता और बरही विधानसभा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर यादव ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करमा बाजार में नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरूक किया गया। सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आने का आमत्रंण दिया गया।
चौपारण बदलाव संकल्प महासभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर आंदोलनकारी जयराम महतो और संजय मेहता शामिल होंगे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
सभा को सफल बनाने को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता एवं समर्थकों द्वारा हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह एवं रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। गांवों का भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगों से सभा में आने का आग्रह किया जा रहा है।
नुक्कड़ सभा को सुनील महतो, सूरज सिंह, विजय यादव, कुलदीप कुमार समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।