सीसीएल को बेस्ट डिस्प्ले के लिए गोवा में किया गया पुरस्कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल के स्‍टॉल को गोवा में आयोजित द्वितीय डेस्टिनेशन मेगा एग्जीविशन में बेस्ट डिस्पले अवार्ड से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में यह पुरस्कार विभागाध्यक्ष (जनसंपर्क) आलोक कुमार ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथों ग्रहण किया।

गोवा में अयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश के विभिन्न सरकारी विभाग एवं सार्वजनिक उपक्रमों ने भाग लिया था। इसमें कंपनी द्वारा संचालित योजना एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक, राज्यसभा सांसद सदानंद तनवड़े और पूर्व राज्यसभा सदस्य विजय तेंदुलकर ने किया था। प्रदर्शनी में गोवा के आम जनों के साथ-साथ स्कूल के बच्चों ने काफी रुचि ली।

सीसीएल द्वारा कंपनी की खनन गतिविधि, सीएसआर योजना, पर्यावरण संरक्षण प्रयास और सुरक्षा गतिविधियों को प्रमुखता से प्रर्दशित किया गया था। इसे निर्णायक मंडल द्वारा ‘बेस्ट डिस्प्ले’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।