चंद्रयान-3 के बाद अब Aditya L1 को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, ISRO ने दूसरी बार किया ये कारनामा

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरू। ISRO ने अपने ताजा अपडेट में भारत के पहले सूर्य मिशन Aditya L1 को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इसरो ने बताया कि अब उसका यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बिना कोई दिक्कत आए बाहर जा चुका है। इस अपडेट में इसरो ने यह भी बताया कि Aditya L1 ने पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी को तय कर लिया है।

अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर, पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। अब यह सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। यह लगातार दूसरी बार है, जब इसरो किसी अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर भेज सका, पहली बार मंगल ऑर्बिटर मिशन।

इसरो ने अगस्त महीने में चंद्रयान-3 के जरिए बहुत बड़ी सफलता हासिल की थी। इस मिशन के बाद इसरो ने सूर्य के बारे जानकारी जुटाने की ठानी थी, जिसको पूरा करने के लिए Aditya L1 मिशन को लॉन्च किया गया। Gms लैग्रेंज प्वाइंट वन लोकेशन उस स्थान को कहा जाता है, जहां दो बड़े ऑब्जेक्ट की ग्रेविटी उनके बीच में मौजूद किसी छोटे ऑब्जेक्ट को थामे रखती हैं।

आपको बता दें कि इस जगह पर यान को बहुत कम इंधन की जरूरत पड़ती है। इसरो ने बताया कि पृथ्वी और सूर्य के बीच पांच लैग्रेंज प्वाइंट हैं, जिसमें से लैग्रेंज प्वाइंट 1 काफी मायने रखता है, क्योंकि इस पॉइंट से बिना किसी परेशानी के सूर्य पर नजर रखी जा सकती है।