सितंबर में सीसीएल से रिटायर हुए 96 कर्मी, दी गई भावभीनी विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल में सितंबर, 2023 में 96 कर्मी रिटायर हुए। मुख्‍यालय सहित सभी क्षेत्रों में उन्‍हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्‍तों को मुख्‍यालय, क्षेत्रीय सहित संबंधित कार्यालय में विदाई दी गई।   

सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से 5 कर्मी रिटायर हुए। इसमें गांधीनगर अस्‍पताल की सीएमएस डॉ उत्पला चक्रवर्ती, ओएस ग्रेड A श्रीमती शुभ्रा मुखर्जी,   डेंटल टेक्निशियन A1 अमरेंद्र मणि त्रिपाठी, वरीय आया श्रीमती यशोधरा देवी, सफाईकर्मी श्रीमती द्रौपदी देवी शामिल हैं। उन्‍हें मुख्‍यालय में ‘सम्मान समारोह’ का आयोजि‍त कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तक./यो. एवं परि.) बी साईराम, सीवीओ पंकज कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि कंपनी की सफलता में सभी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों से कहा कि उनकी मेहनत, लगन और कत्‍वर्यनिष्‍ठा से कंपनी दिनानुदिन उन्नयन के मार्ग पर अग्रसर है।

बी साईराम ने कहा कि आज से आप एक सफर को सफलतापूर्वक पूरा कर दूसरे सफर की शुरुआत कर रहे हैं। कंपनी को नई ऊंचाई देने में सबका सार्थक प्रयास अनुकरणीय है।

सीवीओ ने सभी सेवानिवृत हो रहे कर्मियों के योगदान की सराहना की। कहा कि रिटायरमेंट के बाद सभी अपने आप को सामाजिक एवं अच्‍छे कार्यों में व्‍यस्‍त रखें।

सेवानिवृत हुए कर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित थे। मंच संचालन और धन्यवाद विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।