रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस-2023 की प्रस्तावना के रूप में सीएमपीडीआई ‘समावेशी और तंदुरूस्त समाज के लिए एक समर्थक के रूप में खेल’ थीम के साथ कर्मियों के लिए विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
इसके आलोक में सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में 26 से 28 अगस्त, 2023 तक संस्थान के खेल मैदान में मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के कर्मियों के लिए अंतर-विभागीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग ले रही हैं।
इसके अलावा भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय संस्थान-7 ने 23 से 25 अगस्त, 2023 तक कर्मियों के लिए टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है।
ज्ञातव्य हो कि भारत में खेल की गहरी परंपरा की याद में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।