उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को मिला पुस्‍तक

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खुटहेरिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच बुधवार को पुस्तक का वितरण किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण कि‍या।

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि सभी बच्चे ससमय विद्यालय पहुंचें। मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निःशुक किताब की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सभी बच्चे ठीक प्रकार से पढ़ाई कर सकें। मौके पर शिक्षक उदय गुप्ता व अंगद गुप्ता उपस्थित थे।