रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की रांची जिला ईकाई के शिष्टमंडल की वार्ता जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश केरकेट्टा से 17 अगस्त को हुई। मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद और विजय बहादुर सिंह ने शिष्टमंडल की अगुवाई की।
वार्ता में सरप्लस शिक्षक लिस्ट पर आपत्ति, बायोमैट्रिक अटेंडेंस में फेक जीपीएस के कारण शिक्षकों की आपत्ति, विद्यालयों से प्राप्त उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या से संबंधित आपत्ति, प्रमोशन से संबंधित ग्रेड एक से ग्रेड दो में प्रोन्नति एवं बकाया सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।
सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सरप्लस शिक्षकों के लिए सचिव से पुनः मिलकर वार्ता करने, बायोमैट्रिक पर संघ की बातों पर गौर करने, प्रमोशन के बाद ट्रांसफर करने, ग्रेड एक से दो में प्रोन्नति एवं बकाया राशि के भुगतान पर फिर से विस्तृत चर्चा करने आदि पर बात हुई। यह सकारात्मक रहा।
शिष्टमंडल में मुख्य भूमिका में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रांची जिला ईकाई झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, रांची जिला ईकाई के संयोजक सुमेश कुमार मिश्रा, मो फखरुद्दीन, राकिम अहसन, सह संयोजक असरार अहमद, संजय कुमार, पंकज कुमार दुबे, श्रीमती सुप्रिया झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।