राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने बताया रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त का समय, जानें

धर्म/अध्यात्म देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। रक्षाबंधन के मुहूर्त के समय को लेकर लोगों संशय है। कई जगहों पर सरकारी छुट्टी की तारीख भी बदल दी गई है। इस बीच राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इसे लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट की है।

ऐसा कहा जा रहा है कि भद्रा की वजह से इस बार रक्षाबंधन 30 की जगह 31 अगस्‍त को है। कहा जा रहा है कि पूर्णिमा तिथि के साथ ही 30 अगस्‍त को भद्रा काल शुरू हो जाएगा। भद्रा काल में भाई को राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्रा काल करीब 10 घंटे तक रहेगा।

पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 8.04 बजे शुरू होगा। उसी तिथि को रात 11.36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय में मनाना चाहिए। दिन के समय कोई ‘मुहूर्त’ नहीं है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।