भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ की मुंबई में हुई स्क्रीनिंग

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ की स्क्रीनिंग फिल्म की हीरोइन श्यामली श्रीवास्तव के जन्मदिन के मौके पर मुंबई में हुई। इस अवसर पर धारावाहिक रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलीया, टेलीविजन के कलाकार परितोष त्रिपाठी, भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निर्देशक आर राजकुमार पांडे, आयुष राज गुप्ता, जी गंगा चैनल के लिए कई सीरियल बनाने वाले प्रोड्यूसर प्रवीण झा, पुष्पा वर्मा मौजूद थे।

देसी लोटा इंटरटेनमेंट एवं आरवीएस फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग बिहार के सिवान और छपरा जिले में हुई है। सिवान जिले के सोन्धानी भगवानपुर और छपरा जिले के बहरौली, मशरक, डुमर्सन, दूमदूमा मंदिर चांद बरवा सहित आसपास के गांव में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उत्सव का माहौल था।

फिल्म में मुख्य रूप से श्यामली श्रीवास्तव, चंदन सिंह राजपूत, किरण यादव, देव सिंह, बुल्लू कुमार, दीपक सिंह, सतीश वर्मा, अजीत सिंह मुखिया, रितेश कुमार सिंह, आशुतोष पांडे, अर्णव, राम विनय सिंह, दिलीप बर्मा ने अभिनय किया है।

निर्देशक सुजीत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत साजन मिश्र ने दिया है। छायांकन इमरान ने किया है। फिल्म के निर्माता राम विनय सिंह और राकेश तिवारी है।

शूटिंग में बहरौली (सिवान जिला) पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह और बनियापुर के कृष्ण मोहन सिंह का मह्त्वपूर्ण सहयोग हैं। इस फिल्म के निर्माता राकेश तिवारी ने बताया कि हमने एक साफ-सुथरी कहानी और कंटेंट प्रधान फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की है। यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों के लिए नया दौर भी पैदा कर सकती हैं।

मौके पर फिलमची भोजपुरी चैनल के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मिश्रा और जी गंगा के क्रिएटिव हेड जयंत शर्मा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।