दुमका। झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की दुमका इकाई का चुनाव 27 अगस्त को महाराजा होटल में हुआ। पर्यवेक्षक के तौर पर संजय कुमार दास, देवकांत मंडल, पूनम कुमारी मौजूद थे।
मौके पर डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी ने अपने कार्यकाल में शिक्षकों के हित में किए गए कार्य गिनाकर कमेटी को भंग करने की घोषणा की। पर्यवेक्षक ने अपनी बात को सदन में रखा। चुनाव की घोषणा की। सर्वप्रथम एसोसिएशन की दुमका इकाई के संरक्षक की घोषणा की गई।
संरक्षक के रूप में डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी का नाम कुंदन झा ने प्रस्तावित ने किया। रसिक बास्की ने समर्थन किया। पर्यवेक्षक संजय कुमार दास ने घोषणा कि कि अध्यक्ष का नाम चुनाव के लिए नामित करें। रसिक बास्की का नाम का प्रस्ताव अश्विनी कुमार और समर्थन टुनटुन कुमार ने किया। उपाध्यक्ष के लिए श्याम बिहारी का नाम आया। प्रधान सचिव के लिए टुनटुन कुमार का नाम आया, जिसका समर्थन यमुना प्रसाद दास और राजकुमार रजक ने किया।
कोषाध्यक्ष के लिए प्रियंकर परमेश का चुनाव किया गया। उप प्रधान सचिव के लिए रणवीर मल्लाह को चुना गया। संगठन सचिव गणेश प्रसाद साह, राजकुमार रजक और अर्जुन प्रसाद महतो को नामित किया गया। संयुक्त सचिव के लिए संजय पासवान, जिला प्रवक्ता सुनेनदु सरकार बप्पा, कार्यालय सचिव राजीव गुप्ता और सुभाष चंद्र बास्की, श्रील टुडू, राजेश भगत, विरेंद्र सिंह, राजेश झा।
कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार, सचिव राजेश भगत, राज्य प्रतिनिधि डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी, रसिक बास्की, टुनटुन कुमार, श्याम बिहारी राम, प्रियंकर परमेश, स्मिता हंसदा। जिला प्रतिनिधि सुनेंदु सरकार बप्पा, नंदलाल प्रसाद यादव, जमुना दास, राजकुमार रजक, राजकुमार, एलिबेथ टूडू, विनोद शाह, राजेश भगत, दीपक दुबे, नंदलाल शर्मा, संदीप कुमार कुंदन झा, स्मिता हांसदा, दयारानी मंडल, राजीव गुप्ता।
जिला कार्यकारिणी डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी, कुंदन झा, रसिक बास्की, टुनटुन कुमार, प्रियंकर परमेश, स्मिता हरदा, नंदलाल शर्मा, अश्विनी कुमार।
इस कार्यक्रम में राहुल कश्यप, शिव कुमार भंडारी, संतोष कुमार, शिवनारायण साह, अभय कुमार सिंह, सुचांद करमाली सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।