Ranchi: जेल में बंद व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में जमीन घोटाला मामले में होटवार जेल में बंद व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई है। मंगलवार को उन्हें रिम्स में भर्ती कराया है।

मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ विद्यापति ने बताया कि अनियंत्रित शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस लेने में समस्या और पेट के निचले भाग में सूजन के बाद रिम्स के ट्रॉमा सेंटर के पहले तल्ले पर भर्ती कराया गया है।

डॉ विद्यापति ने बताया कि विष्णु अग्रवाल को दवाइयां दी गई हैं। रूटीन जांच में सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, अल्ट्रासाउंड, ब्लड शुगर, ईसीजी, इको और यूरिन टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। संभवत: बुधवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी और उसमें इलाज को लेकर चर्चा की जायेगी।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।